Header Ads

Breaking News
recent

केरल में फिर मार्क्सवादी गुंडों ने किया भाजपा कार्यकर्ता की हत्‍या। RSS दफ्तर पर भी फेंका बम।

केरल के कन्नूर जिले में  माकपा कार्यकर्ताओं ने कल भाजपा के 30 वर्षीय कार्यकर्ता संतोष की चाकू गोदकर हत्या कर दिया।
वहीं थालीपरंबा में आरएसएस के कार्यालय पर भी आज सुबह एक देसी बम फेंका गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। भाजपा कार्यकर्ता संतोष पर कल रात उस समय हमला किया गया, जब वह धर्मादोम के अंदालूर स्थित अपने घर पर अकेला था।
कन्नूर के जिला पुलिस अधीक्षक केपी फिलिप ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय संतोष की रास्ते में ही मौत हो गई। संतोष अंदालूर में भाजपा का बूथ प्रेसीडेंट था और उसने पिछला स्थानीय निकाय चुनाव भी लड़ा था।
घटना के बाद से यहां सभी दुकानें बंद हैं और वाहन भी सड़कों से नदारद है। हमले का विरोध करने के लिए भाजपा ने कन्नूर में हड़ताल का आह्वान किया है।
वामपंथियों के हत्यापंथी राजनीती का प्रयोगशाला केरल बन गया है। अपने से भिन्न विचारों को कैसा आदर मार्क्सवादी लोग करते है उसका उदाहरण केरल में लगातार घट रहा घटना है। केरल की घटनाएं यह भी दर्शाता है, जो बामपंथी पुरे देश में सहिष्णुता और मानवाधिकार की बातें करता है अपने बहुमत वाले राज्य में उसी सहिष्णुता और मानवाधिकार का कैसा हनन करता है। 
सबसे बड़ा आश्चर्य है, देश का मिडिया और बौद्धिक वर्ग द्वारा लगातार बामपंथी गुंडों द्वारा संघ के स्वयंसेवक और भाजपा के कार्यकर्ताओं के किए जा रहे हत्या पर चुप्पी साध जाना। बुद्धिजीवियों के यही षड्यंत्रकारी चुप्पी लोगों को प्रतिक्रिया के लिए उकसाता है और अपराधी को भी और अपराध करने की प्रेरणा देता है।     

No comments:

Powered by Blogger.