Header Ads

Breaking News
recent

"चीकू से फायदा" (Benifits of Chiku)

चीकू स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी कई तरह से फायदेमंद है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन- सी, फॉस्फोरस, आयरन आदि पोषक तत्त्व पाए जाते हैं। 

चीकू कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन जैसे तत्वों से भरपूर होता है। चीकू शरीर की हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।

चीकू हमारे ह्रदय और रक्त वाहिकाओं के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसमें बेटा-क्राइटॉक्सथीन होता है, इसलिए माना जाता है कि यह फेफड़ो के कैंसर के होने के खतरे को कम करता है।

चीकू विटामिन का एक बड़ा स्रोत है। यह आंखो के लिए कारगर है, इसलिए इसका नित्य सेवन करने से आंखो की रोशनी बढ़ती है।

चीकू में विटामिन के साथ विटामिन सी भी पाया जाता है। विटामिन सी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

चीकू की छाल में टैन्निक पाया जाता है, इसलिए सूजन और बुखार में चीकू बहुत ही फायदेमंद है।
विटामिनके अलावा चीकू में विटामिनबीऔरभी होता जो त्वचा को सुरक्षा प्रदान करता है तथा त्वचा की नमी को बरकरार रखता है।

चीकू कब्ज और दस्त की बीमारी को ठीक करने में सहायक होता है। चीकू खाने से आंतों की शक्ति बढती है और आंतें अधिक मजबूत होती हैं।

चीकू का नित्य सेवन शरीर की कमजोरियों को दूर करता है। साथ ही कार्बोंहाइड्रेड और न्यूट्रिएंट से भरपूर चीकू स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी लाभकारी है।

चीकू हृदय और गुर्दे के रोगों में एक अहम भूमिका निभाता है, यह एनिमिया होने से भी रोकता है।

बवासीर और दस्त में एक उपचार के तौर पर काम करता है चीकू। इसके अलावा यह कोलन कैंसर को कम करने में भी सहायक है।

चीकू खूबसूरत बालों के लिए  बहुत अच्छा है। इसके बीज से निकाला गया तेल बालों को नमी, मुलायम और खूबसूरत बनाता है।

चीकू शीतल और पित्तनाशक है। इसका नित्य सेवन से पेशाब में जलन की परेशानी दूर होती है।

चीकू उर्जा का एक बहुत ही अच्छा स्रोत है। यह कसरत और मेहनत के करने वालों के लिए एक टॉनिक के रूप में काम करता है।

चीकू वजन घटाता है, यह फल गैस्ट्रिक एंजाइम को संतुलित करते हुए और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है।

चीकू दिमाग की तंत्रिकाओं को शांत और तनाव को कम करने में मदद करता है। पोटेशियम और सोडियम से भरपूर चीकू के सेवन से पेशाब में जलन की समस्या दूर होती है। जिन्हें कब्ज और दस्त की बीमारी हो उन्हें नियमित रूप से चीकू का सेवन करना चाहिए। स्वाद में मीठे और विटामिन सी स्रोत चीकू शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए ठीक रहता है। इसके अलावा यह गुर्दे के रोगियों के लिए भी गुणकारी है।

No comments:

Powered by Blogger.