Header Ads

Breaking News
recent

कालाधन और भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राईक से मोदी लोकप्रियता के शिखर पर।

भ्रष्टाचार और कालाधन पर किए गए सर्जिकल स्ट्राईक ने मोदी जी का लोकप्रियता आसमान पर पहुंचा दिया है।
हालत यह है, जनता मस्त तो विपक्ष पस्त है। बिपक्ष तो इस सीरियल सर्जिकल स्ट्राईक से बिलकुल बौरा गया है, उसे समझ नहीं आ रहा इसपर किस तरह रिऐक्ट करें। परिणामतः वो एक के बाद एक बेवकूफाना गलती करता जा रहा है। वो अभी तक उसी पारंपरिक राजनीतिक क्रिया-प्रतिक्रिया मे उलझा हुआ है, उसे पता नहीं चल रहा है वो मोदी जी से कितना पिछे छूट गया है और छूटते जा रहा है।
आज सुबह मेट्रो से आफिस जा रहा था, लोगों की प्रतिक्रिया अचंभीत करनेवाला था। लोग इस आर्थिक आतंकवाद पर किए गए सर्जिकल स्ट्राईक से अविभूत था। एक दो सज्जन ने इसके खिलाफ बोलने का खुसर-फुसर किया लेकिन उस डब्बे की सामुहीक प्रतिक्रिया देखकर उन्हे अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने अपनी बात वापस ले लिया।
जनता में उत्साह का एक विस्फोट हुआ है, ठीक उसी तरह जब सेना कोई बड़ा जंग जीत कर आता है तब जनमानस में जैसा हर्ष का वातावरण निर्मित होता है। लोगों को अब स्पष्ट लगने लगा है, उसके बेहतर भविष्य के लिए मोदी जी कुछ भी कर सकते हैं। उन्हें ये भी लगता है, ये पहली सरकार है जो दवाबमुक्त है और जिसे जनांकांक्षाओं का बेहतर समझ है, राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा के साथ राष्ट्र को गौरव के शिखर पर ले जाने का विजन रखता है
मेट्रो की इस सामुहीक प्रतिक्रिया को देखकर मै भी दंग रह गया, अंदाजा आ गया देश की चेतना का झलक अभी कैसे उबाल पर है। राष्ट्रीयता और राष्ट्रवादिता के चर्मोत्कर्ष का यह क्षण है। इस सामूहिकता का आनंद लीजिए और अपने नेतृत्व के अप्रतीम कौशल पर गर्व कीजिए।
जय मोदी, जय भारत।

No comments:

Powered by Blogger.