Header Ads

Breaking News
recent

वैश्विक व्यवस्था एकपक्षीय हो जाना, भारत के लिए चिंता का विषय। संदर्भ इजरायल द्वारा ईरान पर आक्रमण।

वैश्विक व्यवस्था पूरी तरह से एक पक्षीय होता जा रहा। अमेरिका पहले से हीं महाबली था, अब और शक्तिशाली हो गया है।

रूस को यूक्रेन के साथ उलझाकर अमेरिकी चौधराहट को चुनौती देनेवाला अब कोई देश बचा नहीं है।

इधर बंगलादेश में लोकतांत्रिक सरकार को अपदस्थ करा अमेरिका अपने कठपुतली युनूस को भारत के खिलाफ लगा दिया है। पाकिस्तान पहले से हीं अमेरिकी इशारे पर भारतीय संप्रभुता को चुनौती दे रहा है।

सिरिया में असद को अपदस्थ कर अमेरिका अपने पिट्ठू को सत्ता में बैठा दिया है।

ले देकर एक ईरान बचा हुआ था, जो मध्य पूर्व में अमरीकी दास्ता से मुक्त था, अब इजरायल के द्वारा अमेरिका जल्द वहां भी अपने किसी कठपुतली को सत्ता की बागडोर थमा देगा। लेकिन ईरान को पूरी तरह बर्बाद कर, जिससे निकट भविष्य में वो चुनौती देने लायक बन नहीं सके।

वैश्विक संस्थाओं के माध्यम से अमेरिका पूरे विश्व पर पहले से हीं राज कर रहा है, उसके बाद भी वो उलटफेर से बाज नहीं आ रहा है।

इस अमेरिकी दादागिरी से भारत की संभावना बहुत सीमित हो गया है। भारत नयी परिपेक्ष्य में अपने को पुनः कैसे स्थापित करता है, देखना होगा। 

आज इजरायल पूरे दमखम के साथ ईरान के रक्षा संस्थानों को नेस्तनाबूद कर रहा है। हमलोग खुश हो रहे हैं, क्योंकि हजारों सालों से हमलोग इस्लामिक आक्रांताओं के आतंक से पीड़ित रहे हैं। इसलिए जब भी इस तरह के कारवाई होता है, हमारे घायल मन को ठंडक मिलता है।

लेकिन वैश्विक शक्ति संतुलन जिस प्रकार एकतरफा होता जा रहा है, वो हमारे लिए चिंता का विषय है।

No comments:

Powered by Blogger.