विजय झा : कांग्रेस कोरोना पर बहुत हीं नीच और बेशर्म राजनीति कर रही है।
कांग्रेस कोरोना पर बहुत हीं नीच और बेशर्म राजनीति कर रही है।
आज यदि कोई स्टेट कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा पीड़ित है तो वो कांग्रेस शासित महाराष्ट्र है। सबसे ज्यादा मजदूरों का पलायन मुम्बई से हो रहा है। मुंम्बई से तमिलनाडु, आंंध्र, बिहार, बंगाल आदि जगह मजदूर पैदल जा रहे हैंं। कोई देखने वाला नहीं है। रेलवे लाइन पर मजदूर कट कर मर रहे हैं।
प्रियंका बढेरा को मजदूरों के प्रति इतना हीं ममता जाग्रत हुआ तो उसे ये हजारों बसों का काफिला महाराष्ट्र भेजना चाहिए। लेकिन वो राजस्थान सरकार द्वारा प्रदत्त बसों का काफिला मुम्बई नहीं भेजकर लखनऊ भेजना चाहती है, ये विशुद्ध राजनीति है।
गरीबों पर राजनीति, लाशों पर राजनीति में कांग्रेस सिद्धहस्त है। गरीबी हटाओ का नारा हो या इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के लाशों पर वोट मांगना। नीचता तो इस पार्टी के डीएनए में है। कभी ये सकारात्मक राजनीति कर हीं नहीं सकता है।
सुरक्षा और स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील मामलों पर कांग्रेस की घृणित राजनीति बताता है, गांधी-नेहरू परिवार की क्षत्रछाया में ये पार्टी पतन के किस गर्त में गिर चुका है।
No comments: