Header Ads

Breaking News
recent

क्या भारत पहले से हिन्दू राष्ट्र है?

"भारत पहले से हीं हिंदू राष्ट्र है" यह बहुत हीं भ्रामक और मिथ्या प्रचार है। इसका सत्य से दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं है। ऐसा वक्तव्यों से हिंदुओं का कुछ भला नहीं होने वाला है।

सत्य तो यही है, भारत एक अहिंदू राष्ट्र है। हिंदुओं के नाम पर इसे विशेष तो छोड़ दीजिए, कोई सामान्य अधिकार भी हासिल नहीं है। हिन्दुओं के धर्म, संस्कृति, शिक्षा, समाज,  परिवार आदि सभी पर सरकार का नियंत्रण है।

सबसे बड़ा सत्य तो यही है, हिंदू भारत में अभी भी दोयम दर्जे का नागरिक है संवैधानिक रूप से। अल्पसंख्यकवाद के चंगुल में फंसकर हिंदुत्व की आत्मा बुरी तरह घायल होकर सिसक रहा है और ये महाशय कहते हैं भारत हिन्दू राष्ट्र है?
जबतक अल्पसंख्यकवाद से भारत को छूटकारा नहीं मिलता, तबतक यहां का हिंदू सामान्य अधिकार से वंचित रहेगा।

इसलिए पहले तो पहला पड़ाव अल्पसंख्यकवाद से मुक्ति का हासिल कर सामान्य दर्जा तो प्राप्त कर लीजिए, फिर हिंदू राष्ट्र बनाइएगा।

(जिस दिन हिंदुओं को भारत में विशेष अधिकार मिल जाएगा, समझ लिजिए हिंदू राष्ट्र बन गया)

No comments:

Powered by Blogger.